Add To collaction

हिन्दी दिवस प्रतियोगिता भाग 15( यह कैसा हिन्दी दिवस है ) लेखनी कहानी -01-Sep-2022

    शीर्षक :- यह कैसा हिन्दी दिवस
                  *****************
यह कैसा है हिन्दी दिवस इस पर हसी आती है।
इसकी देख बधाई मेरी हसी रुक नहीं पाती है।।
हिन्दी दिवस के बधाई संदेश अंग्रेजी में आये हैं।
यह देखकर अंग्रेजी बोलनेवाले भी शरमाये हैं।।
यहाँ के न्यायालय अंग्रेजी में ही बहस  करवाते हैं।
गाडी़ के नम्बर हिन्दी में होने से चालान कट जाते है।।
जहाँ के रहने वाले हिन्दी बोलने में भी शरमाते है।
यहाँ उस देश के बासी देखो हिन्दी दिवस मनाते है।।
चाचा चाची बूआ फूफा मामा मामी बोल नहीं पाते है।
इन सबको केवल अंकल आन्टी कहकर बुलाते  हैं।।
सिस्टर इन लाँ फादर इन लाँ मदर इन लाँ बुलाते हैं।
अब ये रिश्ते भी अंग्रेजी में कानून के दायरे में आते हैं।।
पिता डैड माता मम हुई मौसा मौसी को तो भूल गये हैं।
अंग्रेजी के चक्कर मे अपने सारे रिश्ते नाते भूल गये है।।
इतना सब खोजाने पर भी हम बिल्कुल नहीं शरमाते हैं।
हम आज भी गर्व से खुश हो अपना हिन्दी दिवस मनाते हैं।।


हिन्दी दिवस प्रतियोगिता हेतु रचना

नरेश शर्मा " पचौरी"

14/09/2022

   18
5 Comments

हँसी,,,, जाते हैं,,, शर्माते हैं,,,, देश के वासी,,,, पाते हैं not है,,,, इन लाॅ,,, गए हैं not है आदि सही करें जी

Reply

बहुर ही खूबसूरत रचना

Reply

Pratikhya Priyadarshini

22-Sep-2022 08:46 PM

Bahut khoob 💐👍

Reply